जौनपुर, फरवरी 7 -- शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के रोडवेज स्थित एक होटल में शनिवार को प्रेस वार्ता में पूर्व मंत्री शैलेन्द्र यादव ललई ने एसआईआर प्रक्रिया को लेकर भाजपा पर गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि एसआईआर के तहत फार्म सात का दुरुपयोग कर सुनियोजित तरीके से अल्पसंख्यक समुदाय के मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए जा रहे हैं। पूर्व मंत्री ने कहा कि यह पूरी प्रक्रिया लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने की साजिश का हिस्सा है। आरोप लगाया कि चुनिंदा इलाकों को चिन्हित कर विशेष रूप से अल्पसंख्यक मतदाताओं को निशाना बनाया जा रहा है, जिससे निष्पक्ष चुनाव प्रभावित हो सकता है। कहा कि फार्म सात के माध्यम से बिना समुचित जांच के मतदाताओं के नाम कटवाने की कोशिश की जा रही है, जो न केवल चुनाव आयोग के नियमों के खिलाफ है, बल्कि संविधान प्रदत्त मताधिका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.