कोर्ट में पेशी पर आया गैंगस्टर पुलिस को चकमा देकर फरार, बाथरूम जाने का बहाना बनाया
कार्यालय संवाददाता, अगस्त 15 -- बांदा में अपर सत्र न्यायाधीश ईसी एक्ट कोर्ट में विचाराधीन बंदी गैंगस्टर लाकअप से बाथरूम का बहाना कर पुलिस अभिरक्षा में मुख्य आरक्षी को चकमा देकर फरार हो गया। सूचना मिलते एसपी ने सभी थानों को अलर्ट जारी कर दिया है। एसओजी, क्राइम ब्रांच व पुलिस टीमें तलाश में जुटी हैं। बंदी को 6 जून को चिल्ला पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में जेल भेजा गया है। वहीं पैलानी थाना में उसके ऊपर गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज है। वहीं बंदी की सुरक्षा में लगे आरक्षी पर कार्रवाई की तलवार लटक रही है। शुक्रवार सुबह मंडल कारागार बांदा से वज्र वाहन से बंदियों को पेशी के लिए अपर सत्र न्यायाधीश ईसी एक्ट कोर्ट में लाया गया था। जहां पर सभी बंदियों को लाकअप में बंद कर दिया गया, जिसकी जिस न्यायालय में पेशी में नंबर आने पर मुल्जिमों को पेश किया जा रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.