गोपालगंज, जून 18 -- गोपालगंज।उत्पाद स्पेशल कोर्ट में पेशी के लिए लाए गए दो शराब तस्कर गुरुवार को पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। एक तस्कर हथकड़ी से अपना हाथ निकलाकर फरार हो गया। जबकि दूसरा तस्कर हथकड़ी समेत भागने लगा। इसके बाद पुलिस ने पीछा कर एक तस्कर को पकड़ लिया। दूसरा फरार हो गया। दूसरे की तलाश में पुलिस की टीम छापेमारी कर रही है। बताया जा रहा है कि कुचायकोट थाने की पुलिस ने यूपी से शराब की खेप लेकर आ रहे दो तस्करों को बॉर्डर के समीप गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपियों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर गुरुवार को उन्हें कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया था।

पुलिस की कार्रवाई इस दौरान पुलिस को चकमा देकर विश्वंभरपुर थाना क्षेत्र के सलेहपुर गांव निवासी धनी कुंवर ने हथकड़ी से अपना हाथ निकाल लिया व मौके से फरार हो गया। वहीं दूसरा ...