कोर्ट में पूर्व भाजपा नेता का बयान दर्ज
जमशेदपुर, अगस्त 29 -- प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में गुरुवार को सरकारी काम में बाधा डालने के आरोपी पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह के बचाव में बयान दर्ज हुआ है। उन्होंने अदालत में खुद को निर्दोष बताकर पुलिस पर बेवजह फंसाने का आरोप लगाया। बताया जाता है कि 2021 में मानगो की उलीडीह पुलिस ने हेलमेट जांच के दौरान कई लोगों को पकड़ा था। सूचना पाकर विकास सिंह समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे और उलीडीह पुलिस कार्रवाई के जांच का विरोध किया। वहीं, सभी जब्त वाहन को छुड़वा दिया। इससे पुलिस और विकास सिंह के बीच विवाद के कारण हंगामे की स्थिति बन गई थी। इससे पुलिस ने विकास सिंह के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला थाने में दर्ज कराया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.