हापुड़, दिसम्बर 17 -- बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर निवासी एक युवक पर देहात थाना क्षेत्र के गढ़ रोड पर कुछ युवकों ने उस वक्त हमला कर दिया, जब वह कोर्ट से तारिख लगाकर बाइक पर सवार होकर अपने गांव जा रहा था। युवकों ने गढ़ रोड पर उसे घेर लिया और अपहरण कर अपने घर ले जाकर बंधक बना दिया। जिसके बाद आरोपियों ने उसके साथ लोहे की रॉड व लाठी-डंडों से मारपीट करते हुए उसे घायल कर दिया। किसी प्रकार वह चंगुल से बचकर मंडी चौकी पर पहुंचा और शिकायत दी। लेकिन जब पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया तो पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। गांव सिकंदरपुर निवासी ललित ने बताया कि 18 नवंबर की दोपहर को वह हापुड़ कोर्ट से अपनी तारीख पर सुनवाई करने के बाद बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रहा था। जब वह गढ़ रोड स्थित एक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.