मधुबनी, अप्रैल 8 -- मधुबनी,विधि संवाददाता। सिविल कोर्ट मधुबनी में बुधवार को गवाही के लिए पहुंचे सूचक को धमकी देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना को लेकर नगर थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि पतौना के सूर्य मोहन झा के बयान पर कृष्ण कुमार झा एवं अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। कोर्ट भवन के बरामदा पर घटना होने की बात बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार सूचक ने बताया कि वह मुकदमा में पैरवी एवं गवाही के लिए बरामदा पर खड़ा था। करीब 12:30 बजे लंबित मुकदमा के अभियुक्त की ओर से गाली गलौज शुरू हो गई। गवाही देने पर जान से मारने का धमकी दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.