कोर्ट में गवाही नहीं देने आ रहे पुलिसकर्मियों की बनेगी सूची
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 5 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोर्ट में गवाही देने नहीं आने वाले जवानों, पुलिस अधिकारियों और स्वतंत्र गवाहों की सूची बनाई जाएगी। इनमें उनको शामिल किया जाएगा जो नोटिस मिलने पर भी लंबे समय से गवाही देने नहीं पहुंचे हैं। पिछले दिनों अभियोजन के कार्यों की समीक्षा के बाद डीएम ने लोक अभियोजक, मुख्य अभियोजन अधिकारी को यह सूची एसएसपी को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था।
गवाहों की सूची बनाने का निर्देश लोक अभियोजक अजय कुमार ने बताया कि समीक्षा बैठक में कोर्ट में गवाहों के नहीं आने के कारण मामले की सुनवाई में देरी का मुद्दा सामने आया था। इसको लेकर गवाहों की सूची बनाने का निर्देश मिला है। इसके आधार पर गवाहों को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया में तेजी लाई जाएगी।
डीएम का निर्देश लोक अभियोजक ने बताया कि डीएम ने कोर्ट में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.