कोर्ट में गवाही देने पहुंचे युवक और गवाह को दी धमकी, आठ पर केस
संभल, मई 23 -- कचहरी परिसर में गवाही देने पहुंचे युवक और उसके गवाह को जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बहजोई थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर शमशोई निवासी रवि दिवाकर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके भाई सचिन से जुड़े एक मुकदमे की सुनवाई न्यायालय में चल रही है। इसी मामले में वह अपने गवाह राहुल के साथ 25 मार्च 2026 को चन्दौसी कचहरी में गवाही देने पहुंचा था। आरोप है कि दोपहर करीब 1:20 बजे गवाही के बाद दूसरे पक्ष के कई लोग वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए धमकाने लगे। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने अपनी-अपनी कमर में अवैध तमंचे लगा रखे थे। वहीं एक आरोपी अपने साथ रायफल भी लेकर आया था। पीड़ित के मुताबिक आरोपियों ने धमकी देते हुए कहा कि यदि इस मुकद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.