कोर्ट में गवाही देने पर जान से मारने की धमकी
बागपत, जुलाई 1 -- बालैनी। बालैनी क्षेत्र के हरियाखेड़ा गांव निवासी युवक को कोर्ट में गवाही देने पर फोन कर जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित की तहरीर पर मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई है। क्षेत्र के हरियाखेड़ा गांव के जंगल मे करीब दो वर्ष पहले एक लाश पड़ी मिली थी जिसको गांव के ही एक युवक मनोज ने देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। मृतक की रिपोर्ट खेकड़ा थाने में दर्ज की गई थी जिसमें मनोज को गवाह बनाया गया था। कुछ दिन पहले बागपत कोर्ट से मनोज पर गवाही देने के लिये समन आया जिसके बाद मनोज गवाही देने की तैयारी करने लगा। चार दिन पहले मनोज के मोबाइल नम्बर पर फोन आया कि अगर तूने कोर्ट में गवाही दी तो तुझे जान से मार दिया जाएगा। पीड़ित ने इसकी तहरीर बालैनी थाने पर दी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर धमकी देने वाले की तलाश शूरू कर दी है
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.