हरिद्वार, फरवरी 20 -- जिला कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी के बाद हरिद्वार में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। गुरुवार को मुकदमा दर्ज होने के बाद शुक्रवार को एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने कोर्ट परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की। एसएसपी ने प्रवेश द्वार, चेकिंग प्वाइंट, सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली, ड्यूटी पर तैनात पुलिस और सुरक्षा उपकरणों का जायजा लिया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि कोर्ट परिसर में आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति की सघन जांच सुनिश्चित की जाए और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई हो। सीसीटीवी कवरेज की स्थिति की समीक्षा करते हुए जहां जरूरत हो, वहां अतिरिक्त कैमरे लगाने के निर्देश भी दिए। एसएसपी ने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी पूरी सतर्कत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.