कोर्ट में आग लगने की जांच एसआईटी करेगी
गुड़गांव, मई 26 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। जिला अदालत परिसर के रिकॉर्ड रूम में रविवार को लगी भीषण आग के मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। इसके अलावा लोक निर्माण विभाग को तुरंत इमारत का स्ट्रक्चरल सेफ्टी ऑडिट (ढांचागत सुरक्षा जांच) करने के निर्देश दिए गए हैं। ऑडिट रिपोर्ट आने से पहले किसी को भी इमारत में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। इस अग्निकांड में 21 अदालतों के कमरों, अहलमद रूम और जजों के रिटायरिंग चैंबर को भारी नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद पूरी इमारत को सील कर दिया गया है। इस हादसे के पीछे किसी बड़ी साजिश या शरारत की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रजत वर्मा की शिकायत पर शिवाजी नगर थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 326(जी) (आग या विस्फोटक पदार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.