बोकारो, सितम्बर 2 -- जिले में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार पर लगाम कसने की दिशा में पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। एनडीपीएस (नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटांसेज) एक्ट के तहत दर्ज मामलों में अदालत से निष्पादित हो चुके मामलों में जब्त नारकोटिक पदार्थों को नष्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस मुख्यालय के निर्देशों के अनुरूप बोकारो पुलिस इस अभियान को तेजी से आगे बढ़ा रही है। जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक नाथु सिंह मीणा ने हाल ही में सभी एसडीपीओ, डीएसपी, थाना प्रभारी और ओपी प्रभारियों के साथ एनडीपीएस मामलों की समीक्षा की थी। समीक्षा के दौरान ऐसे 25 मामले चिन्हित किए गए, जिनका न्यायालय में निष्पादन हो चुका है। इनमें कई मामलों में आरोपियों को सजा सुनाई जा चुकी है, जबकि कुछ मामलों में आरोपियों को बरी किया गया...