गोड्डा, मई 11 -- गोड्डा में सोमवार सुबह कोर्ट परिसर के सामने से एक स्प्लेंडर प्लस बाइक गायब होने का मामला सामने आया है। बाइक मालिक दामोदर दास ने नगर थाना में लिखित आवेदन देकर वाहन चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार दामोदर दास बड़ौना गांव के रहने वाले हैं और पुष्पांजलि इलाके में साइकिल की दुकान चलाते हैं। सोमवार सुबह करीब 8 बजे वह एक मामले में तारीख करने के लिए गोड्डा कोर्ट पहुंचे थे। उन्होंने अपनी स्प्लेंडर प्लस बाइक कोर्ट परिसर के ठीक सामने एक पेड़ के नीचे खड़ी की थी। कुछ देर बाद जब वह वापस लौटे तो वहां बाइक नहीं मिली। काफी देर तक आसपास खोजबीन करने के बाद भी बाइक का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद दामोदर दास सीधे नगर थाना पहुंचे और लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया ...