विधि संवाददाता, अप्रैल 5 -- अपने खिलाफ जारी जमानती वारंट को निरस्त कराने के लिए मशहूर डांसर सपना चौधरी शनिवार को लखनऊ की एक कोर्ट में हाज़िर हुईं। यहां पर प्रभारी एसीजेएम अनुपम दुबे ने सपना चौधरी पर 14 सौ रुपये का हर्जाना लगाते हुए जमानती वारंट को निरस्त कर दिया है। अदालत ने सुनवाई के बाद वारंट को वापस लेते हुए सपना को 60 हज़ार रुपए का मुचलका दाखिल करने का आदेश दिया। अदालत ने मामले को सुनवाई के लिए 28 अप्रैल की तारीख तय की है। सपना चौधरी ने कहा कि पक्ष कुछ नहीं होता सही है। मैं सही हूं तो बाहर हूं बस बात खत्म। क्या पक्ष होगा इसमें। अगर मैं दोषी होती, तो आपको क्या लगता है मैं बाहर होती? तो सिंपल सी बात है आरोप होना एक बात है और आरोपी साबित होना अलग बात है। जब साबित होगा तब मैं आपको जरूर जवाब दूंगी। अभी कुछ साबित नहीं हुआ है। कोर्ट में सब स...