समस्तीपुर, मार्च 20 -- समस्तीपुर। समस्तीपुर कोर्ट कैंपस स्थित हाजत से फरार हुए कुख्यात बदमाशों में शामिल एक आरोपी को नगर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार बदमाश की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थाना क्षेत्र के मुगौली वार्ड 3 के स्व. शिवनंदन राय के पुत्र मनीष कुमार उर्फ मुंशी उर्फ हंटर के रूप में की गई है। उसकी गिरफ्तारी मुजफ्फरपुर जिले से की गई है। उसके उपर समस्तीपुर, दरभंगा व मुजफ्फरपुर जिले के अलग-अलग थानों में लूट समेत अन्य संगिन कुल 17 मामले दर्ज है। इसमें से 7 मामलों में वह वांटेड था, व एक मामले में बेल रद्द था। बता दें कि मनीष उर्फ मुंशी बीते वर्ष 28 मई को समस्तीपुर कोर्ट कैंपस स्थित हाजत से अपने चार साथियों के साथ फरार हो गया था। इस घटना के बाद से पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.