कोर्ट परिसर में स्थायी लोक अदालत की हुई स्थापना
भागलपुर, मई 26 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता। आम लोगों को राहत देने और लंबित मुकदमों के बोझ को कम करने के उद्देश्य से भागलपुर कोर्ट परिसर में स्थायी लोक अदालत (जनोपयोगी सेवाएं) की स्थापना की गई है। यह अदालत मुख्य रूप से जनोपयोगी सेवाओं से जुड़े विवादों को देखेगी। जिनमें शामिल हैं परिवहन सेवा (यात्री या माल ढुलाई), डाक तार या टेलीफोन सेवा, बिजली, जल आपूर्ति सेवा, सार्वजनिक स्वच्छता, अस्पताल की सेवाएं, बीमा सेवा (बैंकिंग या वित्तीय संस्थाओं से जुड़े विवाद) जैसे मामलों को आपसी सुलह के आधार मध्यस्थता कर मामले का समाधान निकालने को लेकर स्थापित की गई है।स्थायी लोक अदालत की मुख्य विशेषता है कि यहां नि:शुल्क न्याय मिलता है। यहां कोई कोर्ट फीस (न्यायालय शुल्क) नहीं लगेगी और प्रक्रिया बहुत सरल होगी। इस अदालत द्वारा दिया गया फैसला दोनों पक्षों पर बाध्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.