कोर्ट परिसर में वकील की पिटाई: हाईकोर्ट ने अब इंटेलिजेंस को सौंपी जांच, IB का क्यों इनकार?
लखनऊ, सितम्बर 4 -- राजधानी लखनऊ में कैसरबाग स्थित जिला कोर्ट परिसर में पिछले दिनों दिल्ली से आए वकीलों और एक वादी के साथ कथित मारपीट तथा न्यायिक कार्यवाही में बाधा डालने के मामले में हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने आरोपी स्थानीय अधिवक्ताओं की पृष्ठभूमि और गतिविधियों की गोपनीय जांच की जिम्मेदारी यूपी पुलिस के इंटेलिजेंस विभाग को सौंपी है। न्यायालय ने इस संबंध में अपने पूर्व के आदेश में महत्वपूर्ण संशोधन किया है। पूर्व के आदेश में यह जिम्मेदारी आईबी को दी गए थी। न्यायालय ने यह भी निर्देश दिया है कि जांच पुलिस महानिदेशक (इंटेलिजेंस) की निगरानी में की जाएगी। मामले की अगली सुनवाई 15 सितंबर को होगी। न्यायमूर्ति राजन रॉय और न्यायमूर्ति मंजीव शुक्ला की खंडपीठ ने यह आदेश 21 जुलाई को हुई, उक्त घटना पर दर्ज स्वतः संज्ञान जनहित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.