बाराबंकी, अप्रैल 11 -- बाराबंकी। कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित न्यायालय परिसर में गत 5 फरवरी को वकीलों के बीच विवाद के बाद कतिपय अधिवक्ताओं ने एक अधिवक्ता के चेंबर में कुर्सी व चौकी में तोड़फोड़ करते हुए आग लगा दी थी। इस मामले में कोर्ट सुरक्षा प्रभारी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात अधिवक्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रभारी न्यायालय सुरक्षा सुनील दत्त कौल द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार मुकदमे में वकीलों द्वारा नामजद अभियुक्तों की जमानत का विरोध चल रहा था। इसी दौरान अधिवक्ता मनोज शुक्ला द्वारा जमानत प्रार्थना पत्र दाखिल किए जाने के बाद कुछ अधिवक्ताओं में आक्रोश फैल गया।आरोप है कि इसी मामले में गत पांच फरवरी की शाम करीब 5:15 बजे अधिवक्ता मनोज शुक्ला की अनुपस्थिति में आक्रोशित अज्ञात वकीलों ने उनके बैठने की जगह पर रखी मेज, कुर्सी औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.