कोर्ट परिसर में लगी मीठे पानी की छबील
फरीदाबाद, मई 29 -- फरीदाबाद, सरसमल। सिखों के पांचवें गुरु अर्जन देव के शहीदी पर्व पर कोर्ट परिसर में मीठे और ठंडे पानी की छबील लगाई गई। पंजाबी लॉयर्स क्लब की ओर से आयोजित कार्यक्रम में वकीलों, कर्मचारियों और आने-जाने वाले लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भी सहयोग किया। छबील कार्यक्रम में जिला बार एसोसिएशन के प्रधान राजेश बैसला और महासचिव टीका डागर मौजूद रहे। बार काउंसिल पंजाब एंड हरियाणा के पूर्व मनोनीत सदस्य शिवदत्त वशिष्ठ, मनोज अरोड़ा और नरेंद्र सिंह कंग ने कहा कि हर वर्ष गर्मियों में गुरु अर्जन देव की शहादत की याद में लोगों को ठंडा और मीठा पानी पिलाया जाता है। कार्यक्रम में कई अधिवक्ता और सामाजिक लोग मौजूद रहे। लोगों ने भविष्य में भी ऐसे आयोजन जारी रखने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.