मुजफ्फरपुर, फरवरी 16 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कचहरी परिसर में सोमवार की दोपहर उस समय अफरातफरी मच गई, जब दो पक्षों में अचानक विवाद हो गया। दोनों पक्ष एक ही गांव के थे। उनके बेटे-बेटी ने तीन माह पूर्व प्रेम प्रसंग में शादी कर ली थी। उसके बाद से ही इस मामले को लेकर दोनों परिवारों के बीच कानूनी विवाद चल रहा था। सोमवार को लड़की के पिता की नजर लड़के के पिता पर पड़ी। इसके बाद उन्होंने लड़के के पिता को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। इससे मौके पर नोक-झोंक और हंगामा शुरू हो गया। इस दौरान मौजूद लोगों में किसी ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बताया जाता है कि दोनों परिवार कुढ़नी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। स्थिति बिगड़ती देख वहां से गुजर रहे एक अधिवक्ता ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.