रुडकी, मार्च 26 -- रुड़की,संवाददाता। कोर्ट परिसर में किसी काम से आए दो लोग आपस में झगड़ा करने लगे। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर उनका शांतिभंग में चालान कर दिया। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित रामनगर कोर्ट परिसर में गुरुवार की दोपहर दो लोग किसी काम से आए थे। इस दौरान दोनों में किसी बात को लेकर बोलचाल हो गई। मामला इतना बढ़ा कि दोनों में जमकर मारपीट हो गई। आसपास के लोगों ने सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.