बेगुसराय, जनवरी 28 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। जिले की पुलिस के लिए बुधवार का दिन एक व्यक्ति की हत्या होने से बचाने के लिए यादगार पल के रूप में जाना जाएगा। असल में हत्या के मामले में एक गवाह को गवाही देने के लिए कोर्ट परिसर में प्रवेश करने के दौरान ही ही जेल में हत्या की साजिश रची गयी थी। लेकिन एसटीएफ व जिले की पुलिस को साजिश का पता लगते ही हत्या से पहले ही नगर थाना क्षेत्र से हत्या की योजना बनाते सयम पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस हत्थे चढ़े बदमाशों में मटिहानी थाना के मटिहानी गांव निवासी रामेश्वर सिंह का पुत्र चंदन कुमार, सिंघौल थाना के मचहा गांव निवासी मंटून चौधरी का पुत्र गुलशन कुमार, मचहा निवासी संजय चौधरी का पुत्र रविश कुमार, उलाव निवासी ओम प्रकाश महतो का पुत्र प्रीतम कुमार व पवन सिंह का पुत्र निगम कुमार का नाम शामिल है। पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.