भागलपुर, फरवरी 21 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। भागलपुर के पुराना व्यवहार न्यायालय परिसर में जी-फोर एमिनिटी बिल्डिंग के निर्माण कार्य के लिए प्राप्त परिवाद पर विचारोपरांत तकनीकी बीड मूल्यांकन समिति ने री-टेंडर निकालने का फैसला लिया है। मुख्य अभियंता (दक्षिणी) की अध्यक्षता वाली समिति ने पाया कि पांच निविदा में तीन को सफल पाया गया था। इसमें एक असफल निविदादाता ने आपत्ति दर्ज करा दी। निविदा की वैधता (120 दिन) पर तकनीकी बीड मूल्यांकन समिति द्वारा विचार किया गया कि समय समाप्त हो जाने एवं प्रत्येक निविदाकार द्वारा निविदा की वैधता बढ़ाने पर सहमति पत्र अप्राप्त होने के कारण आमंत्रित निविदा को रद्द कर पुनर्निविदा आमंत्रित किया जाए। कार्यपालक अभियंता राकेश रंजन ने बताया कि री-टेंडर जल्द जारी किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.