बगहा, अप्रैल 30 -- नीरज कुमार बगहा, नगर प्रतिनिधि। स्थानीय कोर्ट परिसर में मंगलवार की देर रात अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आकर करीब आधा दर्जन झोपड़ीनुमा दुकानें जलकर पूरी तरह राख हो गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात करीब 11 बजे कोर्ट परिसर स्थित एक झोपड़ीनुमा दुकान में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने आसपास की दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। इसी दौरान एक दुकान में रखा गैस सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया। जिससे मौके पर भगदड़ और दहशत का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाने में काफी समय लगा, इस दौरान पूरे परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।सूचना पर एसडीपीओ भी तत्काल मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उनके नेतृत्व म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.