गोड्डा, मई 11 -- गोड्डा संवाद सूत्र। गोड्डा शहर स्थित सिविल कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सोमवार को डीएसपी हेडक्वार्टर जे पी एन चौधरी एवं नगर थाना प्रभारी दिनेश महली ने कोर्ट कैंपस का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने कोर्ट परिसर में बने अधिवक्ता कैंप, दोपहिया वाहन पार्किंग स्थल, प्रवेश एवं निकास मार्ग सहित विभिन्न स्थानों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिवक्ताओं से भी विस्तृत बातचीत की गई। अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों ने अधिकारियों को बताया कि कोर्ट परिसर में लगातार वाहन चोरी की घटनाएं हो रही हैं। विशेष रूप से दोपहिया वाहन पड़ाव स्थल से आए दिन बाइक चोरी होने के कारण अधिवक्ताओं एवं न्यायालय आने वाले लोगों में भय और चिंता का माहौल बना हुआ है। उन्होंने कहा कि कई बार शिकायत के बावजूद अब तक स्थायी समा...