मुजफ्फरपुर, मार्च 10 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मंगलवार को पुलिस ने डॉग स्क्वॉड के साथ कोर्ट परिसर की जांच की। परिसर स्थित वकालतखाना व दुकानों सहित अन्य स्थानों पर खोजी कुत्ता को घूमाया गया। मालूम हो कि 28 जनवरी को एक ई-मेल के माध्यम से कोर्ट कक्ष व परिसर में बम प्लांट किए जाने की धमकी दी गई थी। हालांकि, तब जांच में कुछ नहीं मिला था। इसको लेकर कोर्ट परिसर की सुरक्षा बढ़ाई गई है। शाम पांच बजे तक परिसर स्थित दुकानों को बंद करने का निर्देश दिया गया है। शाम छह बजे कोर्ट परिसर को खाली कराकर मेनगेट को बंद करा दिया जाता है। कलेक्ट्रेट परिसर व स्टेशन की ओर के गेट को भी शाम छह बजे बंद कर दिया जाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...