रामगढ़, जून 11 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। हजारीबाग न्यायालय में दर्ज कोर्ट परिवाद के आधार पर गिद्दी थाना में कांड संख्या 15/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज किया है। कुर्रा निवासी सुमन देवी पति संजय राम के लिखित शिकायत पर प्राथमिक की दर्ज की है। जिसमें सुमन देवी ने उनके बेटी के साथ बलात्कार करने का प्रयास करने और मारपीट करने का गांव के संदीप राम, संतोष राम, गंगा देवी अभि देवी, रेणु देवी पर आरोप लगाया है। गिद्दी पुलिस ने बताया थाना पुलिस प्राथमिक की दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल का कार्य शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...