पीलीभीत, जून 9 -- पीलीभीत। कोर्ट ने भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व उनकी पत्नी समेत मझोला नगर पंचायत चेयरमैन व एक अन्य पर धोखाधड़ी और फर्जी दस्तावेज तैयार कराने के कथित आरोपों के मामले में सात जुलाई तक जांच रिपोर्ट सीओ सदर से तलब की है। न्यूरिया की नंदरानी देवी का आरोप है कि वर्ष 2017 में भिंडारा, मझोला में एक भूमि का सौदा भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह समेत पत्नी भावना व उनके परिजनों राजीव प्रताप व मझोला चैयरमैन निशांत प्रताप सिंह से हुआ था। आरोप है कि 6 फरवरी 2017 को भूमि का बैनामा भावना सिंह के नाम 5.69 लाख रुपये में कराया। इसमें 69 हजार रुपये नकद और पांच लाख रुपये का चेक दिए जाने का उल्लेख किया गया था। आरोप है कि बैनामे के बाद उन्हें पांच लाख का भुगतान नहीं मिला। आरोप है कि चेक वापस ले लिया गया। न तो भुगतान किया गया और न ही द...