मऊ, मार्च 6 -- मऊ, संवाददाता। साइबर अपराधियों द्वारा ईडी का भय दिखाकर एक लाख रुपये खाते में ट्रांसर्फर कराने के मामले में शुक्रवार को तीन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके विवेचना का आदेश मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट डॉ. कृष्ण प्रताप सिंह ने जारी किया। मामले को लेकर नगर क्षेत्र के बरपुर निवासिनी एवं ट्रामा सेंटर की सर्जन डॉ. जारा लतीफ ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से बीएनएसएस की धारा 173 (4) के तहत आवेदन पत्र न्यायालय में दाखिल किया था। न्यायालय में दिए गए प्रार्थना पत्र में दो लोगों को आरोपी बनाया गया है। दिए गए प्रार्थना पत्र में आवेदिका ने बताया कि 6 दिसंबर 2025 की घटना है। आरोपियों द्वारा फोन कर अपने को क्राइम ब्रांच का बता कर तथा ईडी का डर दिखाकर एक लाख रुपया खाते में ट्रांसफर करा लिया गया था। इस घटना की सूचना उनके द्वारा सम्बंधित थाने में...