कोर्ट ने विजयीपुर थानाध्यक्ष से किया जवाब तलब
गोपालगंज, अप्रैल 16 -- गोपालगंज। सीजेएम भारती कुमारी की कोर्ट ने संज्ञेय अपराध के मामले में भी आवेदन मिलने के बावजूद प्राथमिकी दर्ज नहीं करने को गंभीरता से लेते हुए विजयीपुर थानाध्यक्ष से जवाब तलब किया है। बताया जाता है कि कटेया थाने के पचफेड़ा गांव का धीरज कुमार विजयीपुर थाने के अहियापुर गांव के उपेंद्र कमकर के 21 वर्षीय पुत्र मनु कमकर को अपने ठेकेदारी में पेंटर का काम देने के लिए बंगलौर बुलाकर ले गया था। लेकिन कुछ दिन के बाद संदिग्ध स्थिति में उसकी मौत हो गई थी। मामले को लेकर मृतक के भाई राजकुमार कमकर ने मजदूरी का पैसा हड़पने की नियत से भाई की हत्या करा देने का आरोप लगाते हुए विजयीपुर थाने में 3 मार्च 2026 को आवेदन दिया। यह भी पढ़ें- हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर ग्रामीण पहुंचे थाना, अविलंब गिरफ्तारी की मांग लेकिन प्राथमिकी नहीं ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.