हाथरस, मार्च 11 -- हाथरस। एक मामले में न्यायालय ने एसडीएम सदर को जांच के आदेश दिए हैं। यह आदेश नगर पालिका के एक वरिष्ठ लिपिक की याचिका पर दिया गया है, जिसमें एक लिपिक पर धोखाधड़ी और फर्जी मार्कशीट के जरिए पदोन्नति पाने का आरोप है। याचिकाकर्ता वर्तमान में नगर पालिका परिषद हाथरस में वरिष्ठ लिपिक के पद पर कार्यरत हैं, उन्होंने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया था। उन्होंने आरोप लगाया है कि एक लिपिक ने अपनी पदोन्नति के लिए धोखाधड़ी और कूटरचना करके बीकॉम की फर्जी मार्कशीट लगाई है।याचिकाकर्ता ने दावा किया है कि इस फर्जीवाड़े से उन्हें और अन्य कर्मचारियों को पदोन्नति के संबंध में हानि हुई है। उन्होंने बताया कि इस मामले में पहले पुलिस अधीक्षक, हाथरस को तहरीर दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद रजिस्टर्ड डाक से अधिशासी अधिकारी, नगर पालि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.