कोर्ट ने पुलिस को याद दिलाई तय समय में सुनवाई पूरी कराने की जिम्मेदारी
मुजफ्फरपुर, अगस्त 2 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। नए कानूनों के तहत तय समय में मुकदमों की सुनवाई पूरी कराने को लेकर कोर्ट ने पुलिस की लापरवाही पर नाराजगी जताई है। समन जारी होने के बावजूद 70 पुलिसकर्मी गवाही देने कोर्ट नहीं पहुंचे। इसपर कोर्ट ने एसएसपी और संबंधित थानेदारों को नोटिस जारी कर पेश कराने आदेश दिया है।
पुलिस की लापरवाही हत्या, दुष्कर्म, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस जैसे गंभीर मामलों की सुनवाई गवाहों के नहीं आने से अटकी हुई है। इससे पीड़ितों को न्याय मिलने में देरी हो रही है। कोर्ट ने पुलिस के अलावा कई डॉक्टरों को भी समन भेजा है। दिक्कत यह भी है कि कई पुलिसकर्मी व डॉक्टर दूसरे जिलों में स्थानांतरित हो चुके हैं।
नए आपराधिक कानून का प्रभाव नए आपराधिक कानून में मुकदमों को तय समय-सीमा में निपटाने पर जोर दिया गया है। कोर्ट ने पुलिस को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.