पीलीभीत, अगस्त 11 -- पीलीभीत। हत्या कर लाश छिपाने के मामले में अमरिया पुलिस द्वारा दो बार दाखिल की गई फाइनल रिपोर्ट न्यायिक मजिस्ट्रेट शिप्रा सिंह ने वादनी की आपत्ति व पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्यों का अवलोकन करने के बाद निरस्त करते हुए आरोपी को तलब कर सुनवाई के लिए 19 अगस्त की तिथि नियत की है। साथ ही विवेचना में लापरवाही करने पर विवेचक के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही करने के लिए डीजीपी व डीएम को पत्र भेजने का आदेश दिया। थाना अमरिया क्षेत्र के ग्राम कैचुटांडा निवासी छद्म्मी लाल की पत्नी शीला देवी ने थाना अमरिया में 26 जुलाई 2018 को सूचना दर्ज कराई कि उसकी पुत्री शिवानी अमरिया स्थित डॉक्टर मेजर सिंह के क्लीनिक पर काम करती है, वह घर वापस नहीं आई। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी। बाद में जानकारी मिली कि उसकी पुत्री का किसी अज्ञात व्यक...