भदोही, दिसम्बर 16 -- भदोही, संवाददाता। ज्ञानपुर और सुरियावां थाने के दो वांछितों को न्यायालय ने भगोड़ा साबित किया है। आरोपितों पर आपराधिक विश्वासघात, धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक साजिश करने का आरोप है। वे लंबे समय से फरार चल रहे हैं। अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने बताया कि अंजनी कुमार राय ने तहरीर देकर धारा-409, 420, 120बी, 506, 467, 468, 471 भादवि के तहत ज्ञानपुर थाने में सचिन कुमार उपाध्याय निवासी गणेशरायपुर, थाना-सुरियावां के खिलाफ केस दर्ज कराया था। कोर्ट ने इसी साल 24 अप्रैल को एनबीडब्ल्यू तथा 20 जून को को धारा-82 दण्ड प्रक्रिया संहिता की आदेशिका जारी की थी। इसी तरह वांछित आशीष दुबे निवासी दुबान लखनों, थाना-ज्ञानपुर के खिलाफ इसी साल 13 जून को एनबीडब्ल्यू जारी हुआ था। 16 सितंबर को धारा-82 की कार्रवाई हुई थी। दबिश के बाद भी आरोपित प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.