फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 1 -- फर्रुखाबाद। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ज्ञानेंद्र कुमार ने नेकपुर चौरासी के प्रिंस कटियार की अर्जी को स्वीकार करते हुए उर्मिला मैरिज लान निवासी रामकिशन कटियार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिये हैं। प्रिंस ने अपनी अर्जी में कहा कि उसकी जमीन गाटा संख्या 327 मे है जिसमें सहखातेदार रामकिशन कटियार निवासी उर्मिला मैरिज लान है। जबकि रामकिशन की जमीन 329 गाटा संख्या में पूर्व से एकाधिकार के रूप में है। राजस्व अभिलेखों के अनुसार बाग लकूला के नक्शे में गाटा संख्या 328 में चकमार्ग दर्ज है। रामकिशन ने साजिश और धोखाधड़ी से सरकारी जमीन पर कब्जा करने के मकसद से नक्शे से छेड़छाड़ कुछ लोगों से मिलकर की है। कोर्ट ने दी गयी अर्जी को स्वीकार करते हुए संबंधित थानाध्य्क्ष को सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिये हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.