उरई, दिसम्बर 23 -- उरई। गोहन थाने में तैनात दरोगा पर थाना क्षेत्र के गांव की महिला ने छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप लगाया। मामले को लेकर किरता ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था जिसे संज्ञान में लेते हुए कोर्ट ने थाना प्रभारी को दरोगा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया है। कोर्ट में वाद दायर करते हुए गोहन थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने बताया था कि बीती 24 अगस्त 2025 को वह अपने परिवार के ही सुमित के घर पर थी तभी रात 11 बजे गोहन थाने में तैनात एक दरोगा सादा कपड़ों में एक अज्ञात युवक के साथ घर में घुस आए। शराब के नशे में दरोगा ने उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी और गालिया देते हुए दूसरे कमरे की तरफ खींचने लगा। जब उसने शोर मचाया तो उसके भाई सुमित ने ललकारा तो दरोगा ने उसके साथ मारपीट की और गाली गलौज करते हुए धमकी दी और वह मौके भाग गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.