कोर्ट ने दिए सहावर एसएचओ के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के आदेश
आगरा, जून 6 -- सीजेएम कोर्ट ने एक युवक को अवैध रूप से हिरासत में रखने के मामले में सहावर के कोतवाली प्रभारी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं। कोर्ट ने इस आदेश की प्रति एसपी कासगंज को भेजने लिए भी कहा है। शनिवार को अधिवक्ता रजत यादव ने बताया कि सहावर कोतवाली पुलिस ने उनके मुवक्किल को उसके घर से 29 अप्रैल को हिरासत में लिया था। पुलिस ने 30 अप्रैल तक अवैध हिरासत में रखा। अधिवक्ता ने इस मामले में अपने मुवक्किल से मिलने की अनुमति भी मांगी। जिसके बाद पुलिस ने युवक का शांतिभंग की धाराओं में चालान कर दिया। कोर्ट ने इस मामले में कोतवाली के सीसीटीवी फुटेज भी तलब किए। कोर्ट ने तीन जून को कोतवाली प्रभारी के विरुद्ध एफआईआर करने के आदेश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.