नई दिल्ली, फरवरी 25 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर में मामूली विवाद के दौरान पूर्वोत्तर की युवतियों पर नस्लीय टिप्पणी और धमकी देने के आरोप में पुलिस ने दंपति को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि आरोपी हर्ष सिंह और उनकी पत्नी रूबी जैन को बुधवार को पकड़ा गया। मामले में एससी-एसटी एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गई हैं। दोनों को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। कार्रवाई के बाद स्थानीय विधायक सतीश उपाध्याय ने इलाके का दौरा कर पूर्वोत्तर के लोगों से मुलाकात की और नस्लीय टिप्पणी पर सख्त रुख अपनाने की बात कही। उन्होंने न्याय का आश्वासन दिया। मामला सामने आने के बाद अरुणाचल प्रदेश सरकार ने भी सख्ती दिखाई। मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने दिल्ली पुलिस से त्वरित कार्रवाई की मांग की थी। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.