सुल्तानपुर, मार्च 25 -- सुलतानपुर। एफटीसी कोर्ट के न्यायाधीश राकेश ने शिवगढ़ थाना क्षेत्र की एक युवती को शादी का झांसा देकर दुराचार करने के आरोपी आकाश सरोज की रिहाई का आदेश दिया है। अधिवक्ता दीपांशु निगम ने याचिका पेश कर मुकदमे को रंजिश में दर्ज कराने की बात कहते हुए जमानत की मांग की। 24 फरवरी से जेल में बन्द आरोपी को साक्ष्य और तर्कों के आधार पर कोर्ट ने जमानत दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...