बगहा, मई 23 -- बगहा। बगहा पुलिस द्वारा प्रस्तुत साक्ष्य एवं न्यायालय में समर्पित चार्जशीट के आधार पर वर्ष 2014 के एक पुराने मामले में आठ अभियुक्तों को न्यायालय ने दोषी करार देते हुए सजा सुनाया है। सभी अभियुक्तों को 2 - 2 हजार का अर्थदंड लगाया गया नहीं देने पर तीन तीन माह का कारावास भुगतना होगा।यह फैसला अपर जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश चतुर्थ, बगहा मानवेंद्र मिश्र की अदालत ने सुनाया। जानकारी के अनुसार, लौकरिया थाना कांड संख्या 17/14, दिनांक 10 मार्च 2014 में भारतीय दंड संहिता की धारा 147, 148, 149, 341, 342, 323, 307, 379 एवं 447 के तहत मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में प्रमोद कुशवाहा, सुशीला देवी, बुच्ची देवी, अशोक कुशवाहा, कलमावती देवी, मदन महतो, सीमा देवी एवं विनोद प्रसाद कुशवाहा को आरोपी बनाया गया था। सभी आरोपी रामपुर गांव, थाना लौकर...