समस्तीपुर, अगस्त 16 -- शाहपुर पटोरी, निसं। व्यवहार न्यायालय, शाहपुर पटोरी के लिए चयनित भवन निर्माण स्थल को लेकर हाईकोर्ट ने 16 सदस्यीय कमेटी गठित करते हुए मामले को डिस्पोज्ड ऑफ कर दिया है। ज्ञात हो कि व्यवहार न्यायालय के भवन निर्माण के लिए पटोरी प्रखंड के मालपुर में स्थल का चयन किया गया था। इसके विरुद्ध मोहिउद्दीननगर के पूर्व विधायक अजय कुमार बुलगानीन, डॉ भूपेंद्र प्रसाद यादव, मदन गोपाल चौधरी एवं नगर परिषद के वार्ड पार्षद उज्ज्वल कुमार तिवारी ने संयुक्त रूप से पटना हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की थी।

मामले की प्रकृति दायर याचिका में लिखा गया था कि प्रस्तावित स्थल अनुमंडल क्षेत्र के सबसे उत्तर दूसरे अनुमंडल क्षेत्र के बॉर्डर पर अवस्थित है। न्यायालय क्षेत्र से संबद्ध लगभग 80 फ़ीसदी लोगों को वहां जाने के लिए अति व्यस्त रेलवे क्रॉसिंग पा...