रामपुर, नवम्बर 25 -- जौहर यूनिवर्सिटी के लिए किसानों की जमीन कब्जाने के 27 मामलों की सोमवार को सुनवाई नहीं हो सकी। अब इस मामले की अगली सुनवाई दस दिसंबर को होगी। अजीमनगर थाने में आलियागंज निवासी किसान हनीफ, जुम्मा, कल्लन, यासीन, रफीक, बंदे अली, नब्बू, भुल्लन, शरीफ, मुस्तकीन, अमीर आलम, नामे अली, अबरार, नजाकत, मतलूब, असरार, मोहम्मद आलिम, जाकिर की ओर से 27 मुकदमे दर्ज कराए गए थे। यह सभी मामले कोर्ट में विचाराधीन हैं। जिनका ट्रायल एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट में चल रहा है। राजस्व निरीक्षक मनोज कुमार का बयान भी दर्ज हो चुका है। इस आधार पर अभियोजन पक्ष ने प्रशासन की जांच रिपोर्ट को पत्रावली में शामिल करने का अनुरोध किया था। बचाव पक्ष की ओर से इस पर आपत्ति दर्ज कराई गई थी। सोमवार को इस मामले में गवाह कोर्ट नहीं पहुंचा। कोर्ट ने इस मामले में सुनवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.