मुजफ्फरपुर, मार्च 27 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सिविल कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले में नगर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। कोर्ट के इंचार्ज एडमिनिस्ट्रेशन की लिखित शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। केस का आईओ अपर थानेदार रविकांत दुबे को बनाया गया है।प्रधान जिला जज के ईमेल पर आए धमकी भरे मेल के आईपी एड्रेस को ट्रेस करने में पुलिस टीम जुट गई है। इसके लिए जिले के टेक्निकल सेल से भी मदद मांगी गई है। गुरुवार सुबह आए मेल की सूचना के बाद पुलिस टीम ने कोर्ट परिसर के कोने-कोने की जांच की थी। हालांकि, इस दौरान कुछ बरामद नहीं हुआ था। तमिलनाडु के एक संगठन ने इसकी जिम्मेदारी ली थी। इससे पहले 28 जनवरी को भी कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी का मेल आया था। उस मामले में भी पुलिस अब तक ईमेल के आईपी एड्रेस ...