लखीसराय, मई 29 -- लखीसराय। जिला मुख्यालय के नया बाजार स्थित कोर्ट कैंपस से अपराधियों ने एक बाइक की चोरी कर ली। इस घटना को लेकर पीड़ित ने कवैया थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित किसी काम से कोर्ट कैंपस आए थे। उन्होंने अपनी बाइक को परिसर में खड़ा किया था। जब वे काम निपटाकर वापस लौटे, तो उनकी बाइक गायब थी। काफी खोजबीन करने के बाद भी जब बाइक का कोई पता नहीं चला, तो उन्हें चोरी का अहसास हुआ। इसके बाद पीड़ित ने तुरंत स्थानीय थाने पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। यह भी पढ़ें- कोर्ट कैंपस से बाइक चोरी, थाने में प्राथमिकी दर्ज पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस कोर्ट कैंपस और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाल रही है ...