सहारनपुर, फरवरी 28 -- जिला एवं सत्र न्यायालय के मुख्य गेट के सामने महिला अधिवक्ता को कार से टक्कर मारने के बाद चालक द्वारा जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। थाना सदर बाजार पुलिस ने तहरीर के आधार पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पेपर मिल रोड हिम्मतनगर निवासी अधिवक्ता अन्नुश्री पुत्री राजेश कपिल ने बताया कि 24 फरवरी की दोपहर करीब एक बजे वह अपने स्कूटर से न्यायालय आ रही थीं। मुख्य गेट के सामने चौराहे के पास दक्षिण दिशा से आ रही कार चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी स्कूटी में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिर गईं और स्कूटर का आगे का हिस्सा टूट गया। अधिवक्ता का आरोप है कि जब उन्होंने कार चालक को रोका तो उसने गाली-गलौज करते हुए बदसलूकी की और जान से मारने की धमकी दी। आसपास के लोगों ने उन्हें नजदीकी निज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.