मेरठ, अप्रैल 3 -- कचहरी स्थित फैमिली कोर्ट के बाहर गुरुवार दोपहर उस समय हंगामा हो गया, जब एक युवक को उसकी पत्नी और सालों ने चप्पलों से जमकर पीटा। वकीलों ने किसी तरह दोनों पक्षों को अलग हटाया। पत्नी ने पति पर खुद को तलाक दिए बिना दूसरी शादी की तैयारी का आरोप लगाया है। लालकुर्ती बकरी मोहल्ला निवासी महिला ने बताया कि उसका निकाह करीब दो साल पहले मुजफ्फरनगर निवासी युवक से हुआ था। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही पति, ससुर ने दहेज के लिए मारपीट शुरू कर दी और घर से निकाल दिया। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ लालकुर्ती थाने में मुकदमा दर्ज कराया था, जो फैमिली कोर्ट में विचाराधीन है। आरोप है कि उसे पता चला था कि उसका पति उसे तलाक दिए बिना दूसरी शादी की तैयारी कर रहा है। गुरुवार को वह फैमिली कोर्ट में तारीख पर आया था। इस बीच युवती और उसके भाइयों ने उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.