कोर्ट के फैसले तक गुवा सेल में नहीं लागू होगा बायोमेट्रिक
चाईबासा, जून 26 -- गुवा, संवाददाता। गुवा सेल खदान क्षेत्र में सेल प्रबंधन द्वारा कर्मियों के लिए बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली लागू किए जाने के प्रस्ताव का संयुक्त यूनियनों के विरोध के बाद फिलहाल मामला स्थगित कर दिया गया है। यूनियनों का कहना है कि बायोमेट्रिक लागू करने से संबंधित मामला वर्तमान में जिला न्यायालय में विचाराधीन है, इसलिए न्यायालय का निर्णय आने से पूर्व इसे लागू करना असंवैधानिक होगा। इस मुद्दे को लेकर गुवा की विभिन्न यूनियनों झारखंड मजदूर संघर्ष संघ, बोकारो स्टील वर्कर्स यूनियन (इंटक), सप्लाई मजदूर संघ, तथा झारखंड मजदूर मोर्चाने संयुक्त रूप से आंदोलन शुरू कर दिया था। आंदोलन के कारण उत्पादन कार्य भी प्रभावित हुआ। यह भी पढ़ें- संयुक्त यूनियनों का आंदोलन रंग लाया, कोर्ट के फैसले तक गुवा सेल में नहीं लागू होगा बायोमेट्रिक बाद में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.