भदोही, अप्रैल 10 -- भदोही, संवाददाता। ऑपरेशन क्लीन के तहत जिले की पुलिस ने तीन थानों पर दर्ज 142 मुकदमों में जब्त एवं बरामद कुल 33623 लीटर (तैंतीस हजार छ: सौ तेईस लीटर) अवैध अंग्रेजी/देशी शराब नष्ट कराया। जिसकी कीमत लगभग एक करोड़ 68 लाख 11 हजार पांच सौ का नष्ट कराया गया। पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने बताया कि औराई थाने में दर्ज एक मामले में 6957 लीटर, गोपीगंज में दर्ज 121 प्रकरणों में कुल मात्रा 26482 लीटर तथा ज्ञानपुर के 20 मामलों में कुल मात्रा 184 लीटर शराब बरामद किया गया था। इस तरह कुल 142 अभियोगों में जब्त/बरामद कुल 33623 लीटर अवैध अंग्रेजी/देशी शराब कीमत लगभग एक करोड़ 68 लाख 11 हजार पांच सौ को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट भदोही ज्ञानपुर के आदेश पर नष्ट कराया गया। डीएम के निर्देश पर गठित टीम में उप जिला मजिस्ट्रेट ज्ञानपुर, क्षेत्राध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.