इटावा औरैया, अप्रैल 13 -- इटावा। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बसरेहर पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर 40 लाख रुपये की 14,132 लीटर देशी शराब जेसीबी मशीन के माध्यम से नष्ट कराई है। एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन और एसपी ग्रामीण श्रीश चंद्र के पर्यवेक्षण में की गई। एसडीएम न्यायिक रोहित कुमार और सहायक अभियोजन अधिकारी अजेय यादव की मौजूदगी में पूरी कार्रवाई हुई। थाना प्रभारी सौरभ सिंह ने बताया थाने में दर्ज तीन मामलों में शराब बरामद की गई थी। नमूने सुरक्षित रखे गए और बाकी शराब को नष्ट कर दिया गया। यह भी पढ़ें- प्रशासनिक लापरवाही से अधूरी पड़ी योजनाएं, वर्षों बाद भी नहीं हुई कार्रवाई यह भी पढ़ें- पुलिस में एक शराब भट्टी को किया नष्ट
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.