सीतापुर, मार्च 31 -- अकबरपुर, संवाददाता। तालगांव कोतवाली क्षेत्र के मत्स्य पालन के लिए आवंटित तालाब पर कमिश्नर की कोर्ट से स्टे आर्डर होने के बाद भी दबंगों द्वारा तालाब से मछलियां पकड़ने पर प्रधान ने कोर्ट के आदेश पर 33 लोगों पर केस दर्ज कराया है।तालगांव की ग्राम प्रधान ईरम कौसर ने तहरीर में कहा कि गाटा संख्या 1531क स्थित ग्राम तालगांव में दर्ज तालाब का वर्ष 2025 में मत्स्य पालन के लिए पट्टा आवंटन होना था। जिस पर गौरी शंकर व मुन्नालाल ने समितियों के माध्यम से आवेदन किया था। जिसमें 26 सितंबर 2025 को गौरीशंकर की समिति के नाम पट्टा हुआ था। आरोप है कि पांच फरवरी 2026 को विपक्षी दबंगई के बल पर तालाब में पली मछलियों का शिकार कर रहे थे। प्रधान पक्ष के विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। इसकी शिकायत पर पुलिस ने केस दर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.